16 जून 2014 - 07:38
पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले में 150 आतंकवादी ढ़ेर।

पाकिस्तान की सेना की हवाई कार्यवाही में 150 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शनिवार की रात उत्तरी वज़ीरिस्तान के दीगा और दत्ताख़ैल इलाक़ों में आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले किये गए।

इस हमले में कम से कम 150 आतंकवादी मारे गए। सेना के इस बयान में कहा गया है कि हवाई हमले के दौरान कराची हमले का मास्टरमाइंड भी मारा गया। बताया गया है कि अबू अब्दुर्रहमान पर दूसरी भी कई अन्य आतंकवादी कार्यवाहियों में संलिप्त होने का आरोप है।
पाकिस्तान की सेना का हवाई हमले रात उस समय हुआ जब उज़्बेक मूल के चरमपंथी कमांडर एक मीटिंग कर रहे थे। इस हमले में कम से कम 100 लोग घायल भी हुए हैं।